शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अिमन सिंह राठौड़ द्वारा आगामी चुनावों एवं त्योहारों के मद्देनजर जिले मे शांति व्यवस्था वनाये रखने एवं अपराधों मे कमी लाने के लिये गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों व वारंटियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा त्योहारों मे शांति भंग न हो इसके लिये आरोपियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुये कार्यवाही करने के लिये आदेशित किया गया है। जिसके तारतम्य मे कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना रन्नौद द्वारा स्थाई बारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने की कार्यवाही की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस विजय कुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पुलिस थाना रन्नौद उनि अरविन्द सिंह चौहान एवं पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर से स्थाई वारंटी का गिरफ्तार कर कार्यवाही की है। इलाका भ्रमण के दौरान आज दिनाँक 17.03.2024 को जरिये मुखविर सूचना मिली कि स्थाई वारंटी तिलुआ जाटव ग्राम इचौनिया में आदिवासी मोहल्ला में नीम के पेड के नीचे चबूतरा के पास खडा है, मुखविर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम रवाना होकर ग्राम इचौनिया आदिवासी मोहल्ला मे पहुंची जहाँ मुखविर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति खडा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम तिलुआ पुत्र रामलाल जाटव उम्र 27 साल निवासी ग्राम इचौनिया का होना बताया जिसे माननीय न्यायालय जेएमएफसी महोदय कोलारस के प्रकरण क्र. 614/19 मे जारी स्थाई वारंट से अवगत कराकर समक्ष पंचान विधि प्रक्रिया का पालन करते हुये गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी रन्नौद उनि अरविन्द सिंह चौहान, प्रआर ऊधम सिंह भिलाला, आर. वकील गुर्जर, आर. दीपक सिंह तोमर, आर. मंजीत मलिक, आर. गोरेसिंह जादोन, आर. राजवीर पवैया की सराहनीय भूमिका रही।


