सीएमओ महेशचंद जाटव सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
शिवपुरी। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में जल संवर्धन हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया है। पूरे प्रदेश में 5 जून से 16 जून तक अभियान चलाया गया था।
इसी क्रम में बैराड़ नगर पंचायत में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया। 5 जून से 16 जून तक चले अभियान में बैराड़ नगर पंचायत सीएमओ ने समस्त पार्षदों एवं नगर के गणमान्य नागरिक के साथ मिलकर विस्तृत कार्य योजना बनाकर बैराड़ नगर के जल श्रोतों-नदी, नालों, कुए, तालाब एवं बाबड़ियों के आस पास साफ सफाई, गहरीकरण कराया गया। मध्य प्रदेश सरकार के आदेशानुसार शिवपुरी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में जल श्रोतों के आस पास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। आम लोगों को जागरूक करने हेतु नगर में जल संवर्धन रैली, गणमान्य नागरिक के साथ बैठकें कीं।छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु पैराडाइज पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल बैराड़ मैं चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा कर उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु पुरुष्कृत किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को जल संवर्धन एवं स्वच्छता की सपथ दिलाई।जल गंगा संवर्धन अभियान के आखिरी दिन बैराड़ तालाब पर जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि बैराड़ नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मालतीलक्ष्मण सिंह रावत रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत सीएमओ महेशचंद जाटव ने की। कार्यक्रम में बैराड़ नगर पंचायत उपाध्यक्षा श्रीमती सेवा तुलाराम यादव समस्त पार्षदगण एवम पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।


