सीएमओ डॉ. सगर की देखरेख में क्षेत्रवार जल प्रदाय जारी, वार्डों में कम हुआ जलसंकट

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. केशव सगर की देखरेख में वार्डों में व्याप्त जल समस्या को कम करने के लिए नियमित क्षेत्रवार जल प्रदाय किया जा रहा है और समय-समय पर सिंध जलावर्धन योजना की लाइन का निरीक्षण भी कराया जा रहा है जिससे शहर में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से बनी रहे। वहीं वाणगंगा फिल्टर प्लाट से भी पानी सप्लाई जारी है। इस व्यवस्था से वार्डों में व्याप्त जल समस्या से काफी हद तक राहत मिली है और क्षेत्रवासियों को नियमित पानी एक दिन छोड़कर सुलभ हो रहा है।

नगर पालिका शिवपुरी द्वारा जल प्रदाय के लिए 494 ट्यूबवैल, 17 बड़ी पानी की टंकी, 6 सम्पवैलों के माध्यम से शहरवासियों की पानी की समस्या को दूर किया जा रहा है। जिन स्थानों पर ट्यूबवैल/मड़ीखेड़ा पाइप लाइन नहीं है, वहाँ निकाय द्वारा 17 टेंकरों से जल प्रदाय किया जा रहा है। वर्तमान में मडीखेड़ा पाइप लाईन एवं वाणगंगा फिल्टर प्लांट दोनो पर पूरी क्षमता से कार्य किया जा रहा है। आज कस्टम गेट, खारा कुंआ, आर्य समाज रोड, वृदावन धाम, श्रीराम कॉलोनी, मंशापूर्ण मंदिर, न्यू विवेकानंद, नमो नगर, बर्फ फैक्ट्री, आदर्श नगर, लुहारपूरा, तारकेश्वरी कॉलोनी, महल कॉलोनी, गउशाला रोड, कल्लन सॉप फैक्ट्री, कांजी कॉलोनी, हरदौल रोड, अम्बेडकर कॉलोनी, जोशी गली, खण्डेलवाल फैक्ट्री, गणेश गली, मनियर क्षेत्र आदि क्षेत्रों में 481 ट्यूबवैलों, मड़ीखेड़ा एवं वाणगंगा फिल्टर प्लांट द्वारा सप्लाई की गई तथा 17 टेंकरों से शहर के विभिन्न स्थानों पर 140 ट्रिप द्वारा आमजन को जल प्रदाय किया गया। वहीं 20 जून 2024 को शहर के नीलघर चौराहा, महल सराय, जवाहर कॉलोनी, लुधावली, बडौदी, खरज्जा गली, हंस बिल्ंिडग, गांधी कॉलोनी, नौहरी बछौरा, पुलिस लाईन के पीछे, बसंत विहार, विजयपुरम, इन्द्रपुरम आदि क्षेत्रों पर जल प्रदाय किया जावेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top