शिवपुरी में व्हाट्सएप मैसेज भेजकर बुला सकते हैं 108 एम्बुलेंस

MP DARPAN
0

मैसेज करने पर जानकारी मांगी जाएगी, फिर बुक हो जाएगा वाहन


शिवपुरी।
मध्यप्रदेश 108 एम्बुलेंस द्वारा टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए लोगों को सेवा दी जा रही है और संचालन करने वाली संस्था और अपने प्रयासों से लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत एक नई सेवा चालू की गई है जिसके अंतर्गत लोग 108 एम्बुलेंस को व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजकर बुक कर सकते हैं। शिवपुरी में भी यह सुविधा शुरू कर दी गई हैं। व्हाइटएप नंबर 6269695935 पर मैसेज डालने के बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी। फीड बैक के बाद डेटा कंट्रोल रूम पर पहुंच जाएगा। वहां की टीम द्वारा एम्बुलेंस भेज देगी।

किसी भी आपातकालीन स्थिति में 108 नंबर, 108 संजीवनी एमपी मोबाइल ऐप या व्हाइटएप नंबर के माध्यम से सेवा प्राप्त कर सकते हैं जिसमें गर्भवती महिलाओं के लिए तथा 5 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए नि:शुल्क एम्बुलेंस, जो घर से अस्पताल तथा अस्पताल से घर जाने के लिए नि:शुल्क दी जाती है। आयुष्मान भारत के पैनल में शामिल निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों को निशुल्क एम्बुलेंस सेवा दी जाती है। मोतियाबिंद संबंधित जांच तथा ऑपरेशन के लिए एम्बुलेंस की नि:शुल्क सुविधा घर से अस्पताल तथा अस्पताल से घर के लिए ले दी जाती है। 0-18 वर्ष के बच्चे के लिए 4डी (डिजीज, डिफेक्टिव/डिसेबिलिटी, डिफिसिएंसी और डेवलेपमेंटल डिले) की जांच के लिए घर से अस्पताल तथा अस्पताल से घर के लिए निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा दी जाती है। बुखार उल्टी-दस्त लगना, चक्कर आना, गैस होना, पेट दर्द, लू लगना, शरीर दर्द, खुजली, त्वचा रोग, सड़क दुर्घटना, मिर्गी के दौरे, शुगर चेक, सीने में दर्द, हार्ट अटैक, किसी कीड़े जानवर के काटने पर, सांस लेने में दिक्कत, दम घुटना, मानसिक अस्वस्थता, पानी में डूबना, बर्न (व्यक्ति का जलना), अधिक दवा का सेवन, लकवा लगना, मानसिक दौरा, यूरिन सम्बन्धी समस्या और अन्य सभी मेडिकल संबंधित समस्या के लिए आप 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top