नपा ने अस्थाई अतिक्रमण करने वाले 46 दुकानदारों पर की चालानी कार्रवाई

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
नगर में गणेशोत्सव की झांकियों की धूम मची है। ऐसे में शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए नगर पालिका परिषद शिवपुरी एवं यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा नगर के विभिन्न मार्गों पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही सामग्री जप्त करने की कठोर कार्रवाई की गई।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी इशांत धाकड़ ने बताया कि गत दिवस से प्रारंभ की गई औचक चालानी कार्रवाई के अंतर्गत आज 46 दुकान के चालान किए गए और 9 हजार 200 रुपए मात्र की राशि की वसूली की गई। चालान दल में यातायात पुलिस से यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा और उनकी टीम तथा नगर पालिका परिषद शिवपुरी से योगेश शर्मा स्वास्थ्य अधिकारी, सुधीर मिश्रा राजस्व निरीक्षक के साथ ही इस संयुक्त दल में एआरआई, सफाई दरोगा, पार्क प्रभारी, अतिक्रमण दस्ते और अन्य कर्मचारीगण शामिल होकर आज की इस कार्यवाई को पूर्ण किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top