पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत

MP DARPAN
0

रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे


शिवपुरी।
पिछोर थाना क्षेत्र के खनियाधाना तिराहे पर एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दोनों को पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने दोनों की मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दुर्घटना ड्राइवर लोडिंग वाहन के साथ फरार हो गया। पिछोर पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पगरा गांव निवासी 25 वर्षीय कुंदन पिता मुरारीलाल लोधी अपने गांव के ही एक साथी के साथ राघवेंद्र पुत्र खलक सिंह लोधी उम्र 18 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर कुम्हर्रा गांव रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था। इस दौरान तभी पिछोर कस्बे के खनियाधाना तिराहे पर उनकी बाइक को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी थी। लोडिंग वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top