शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सतनवाड़ा थाना प्रभारी सुनील सिंह राजपूत ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि स्थाई वारण्टी सूरज सिंह यादव पुत्र पंचम सिंह यादव निवासी ग्राम महेन्द्रपुरा का कहीं जाने के लिये ग्राम विनैगा तिराहा पर खडा हुआ था। तभी मुखबिर की सूचना से सभी स्टाफ को अवगत कराकर स्थाई वारण्टी को पकडने विनैगा तिराहा पर पहुंचे तो एक व्यक्ति तिराहा पर खडा दिखा जिससे उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सूरज सिंह यादव पुत्र पंचम सिंह यादव उम्र 60 साल निवासी ग्राम महेन्द्रपुरा थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी का होना बताया। उक्त व्यक्ति को माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक-273/2024 का स्थाई वारण्टी होने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सतनवाडा उनि. सुनील सिंह राजपूत, सउनि बृजेन्द्र कुमार पाठक, सउनि बृजपाल सिंह तोमर, प्रआर निरंजन सिंह गुर्जर, आर. रामनिवास गुर्जर, राहुल बघेल, शिवराज धाकड़ का सराहनीय योगदान रहा है।
सतनवाड़ा पुलिस ने एक फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
4:00 pm
0

अन्य ऐप में शेयर करें