भाजपा नगर मंडल गुना ने आयोजित की मोहल्ला चौपाल, मोदी सरकार के 11 वर्षों को बताया विकसित भारत का अमृत काल

MP DARPAN
0


गुना।
साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा नगर मंडल गुना द्वारा वार्ड क्रमांक 3 में मोहल्ला चौपाल का आयोजन कर्नलगंज में किया गया। इस अवसर पर मोहल्ला चौपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 11 वर्षों में चलाए जा रहे विकसित भारत का अमृत काल को सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण हितैषी बताया। कार्यक्रम को नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा एवं भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल" पर आज नगर पालिका गुना के वार्ड क्रमांक 3 में आयोजित मोहल्ला चोपाल को संबोधित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष  हरि सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन (नखराली), नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, पार्षद बबीता राजेश साहू, मंडल महामंत्री नीरज जैन एवं हरीश उरैया, मंडल उपाध्यक्ष अर्पित शर्मा, धर्मेश ओझा, मंत्री छाया वाल्के, संगम सोनी सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला के गणमान्यजन एवं महिलाएं उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top