बारातियों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 20 घायल, 10 की हालत गंभीर

MP DARPAN
0

शादी के बाद विदाई कर लौट रही थी बारात


शिवपुरी।
सिरसौद थानान्तर्गत शिवपुरी-पोहरी हाईवे पर रामखेड़ी गांव के पास बारातियों से भरी एक लोडिंग पिकअप वाहन पलट गई। हादसे में 15 से 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से 8 से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बारात मुरैना जिले के पहाडग़ढ़ थाना क्षेत्र के मानपुर गांव से शिवपुरी शहर की ठकुरपुरा कॉलोनी आई थी। दीपक आदिवासी पुत्र लोटन आदिवासी की शादी संपन्न होने के बाद करीब 30 बाराती सोमवार को बहू की विदाई कराकर लौट रहे थे। तभी रामखेड़ी गांव के पास लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर सिरसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिला अस्पताल शिवपुरी के डॉक्टरों के मुताबिक करीब 10 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सिरसौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top