ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस ने 4 माह से लापता नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
खोड़ चौकी थाना भौंती पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 4 माह से लापता नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर नाबालिग का अपहरण एवं बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2025 को फरियादिया उम्र 42 साल निवासी ग्राम हिम्मतपुर द्वारा अपनी नाबालिग लडकी के लापता होने के संबंध में चौकी खोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी एवं ग्राम बम्हारी थाना करैरा के गोलू पाल पर शक जाहिर किया था जिस पर से थाना भौती पर अप.क्र.56/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत एफआईआर के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले द्वारा अपहृता को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में व निरी. मनोज राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर नाबालिग अपहृता की लगातार तलाश की गई। आज मुखबिर की सूचना पर से नाबालिग अपहृता को करैरा बस स्टेण्ड से दस्तयाब कर कथन लिये गये जिसने अपने कथन में बताया कि गोलू पाल मुझे बहला फुसलाकर भगाकर ले गया एवं मेरे साथ बलात्कार किया जिससे प्रकरण मे धारा 64,64(2), (एम) बीएनएस, 5 (ठ)/6 पाक्सो एक्ट इजाफा की गई बाद आरोपी गोलू पाल पुत्र किशनलाल पाल उम्र 21 साल नि. बम्हारी थाना करैरा जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरी. मनोज राजपूत, चौकी प्रभारी उनि. कुसुम गोयल, सउनि. सरदारसिंह, सउनि. आनंद सुनेरी, सउनि. मुनेन्द्र भदौरिया, आर. संजय धाकड़, रविकांत शर्मा, से. निकिल जाटव की अहम भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top