आयुष विभाग द्वारा औषधीय पौधा सहजन की कृषि तकनीक, भंडारण एवं विपणन संबंधी विषयों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
आयुष विभाग शिवपुरी द्वारा मध्यप्रदेश राज्य औषधि पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार देवारण्य योजना के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में एक जिला एक औषधि उत्पाद पौधा कार्यक्रम के अन्तर्गत औषधीय कृषि तकनीकी आदि विषय पर शिवपुरी मे जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार 9 जून को आयुष विभाग शिवपुरी द्वारा वन विभाग के सदस्यों का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक चेतराम अर्गल, डॉ.पवन राजपूत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ. अभिषेक तोमर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने सहभागियों को एक औषधि एक उत्पाद अंतर्गत चयनित औषधीय पौधा सहजन की कृषि तकनीक, भंडारण, संग्रहण एवं विपणन संबंधी विषयों में प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में सहभागियों को औषधीय पौधों के कृषि एवं उत्पादन से होने वाले लाभों के बारे में समझाया एवं सहजन की खेती के लिए प्रोत्साहित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top