पोहरी पुलिस ने हत्या प्रयास की आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
पोहरी थाना पुलिस ने हत्या प्रयास के मामले में आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

पोहरी थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान के अनुसार, 9 मार्च 2025 को महेन्द्र गिरी पुत्र श्रीराम गिरी उम्र 52 साल निवासी भटनावर थाना पोहरी रिपोर्ट किया कि आरोपीगण राकेश पुरी, संतोष पुरी, संकरिया उर्फ सतीष पुरी, मनीष पुरी, उमा पुरी द्वारा जान से मारने की नियत से सूचनाकर्ता व मजरूब राधेश्याम गिरी व रूपेश गिरी पर हमला किया व मारपीट की। आरोपीगणों के खिलाफ थाना पोहरी पर अप.क्र. 71/25 धारा 109,115(2),118(1),296,351(2),3(5) बी.एन.एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पोहरी निरी. रजनी सिंह चौहान के द्वारा एक टीम गठित की गई आज मुखबिर की सूचना पर से प्रकरण की आरोपिया उमा गोस्वामी पत्नी राकेश गोस्वामी उम्र 50 साल निवासी भटनावर थाना पोहरी को उसके घर के पास से घेराबंदी कर पकडा एवं आरोपिया की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अलाजरर को जप्त किया गया। आरोपी का जेआर फॉर्म तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया एवं जेल वारंट तैयार होने से सब जेल पोहरी में आरोपी को दाखिल किया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रजनी सिंह चौहान, उनि बैजनाथ मिश्रा, आर.658 अजय नीखरा, आर. 1101 चेतन राठौर, मआर 1120 दिव्या तोमर आर 813 सदन भिलाला की सराहनीय भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top