ग्राम धौरिया में किराड़ क्षत्रिय समाज की महापंचायत, कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प

MP DARPAN
0

सामूहिक विवाह सम्मेलन पर ज़ोर, डीजे, शराबबंदी जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा, पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ सहित समाज के वरिष्ठजन हुए सम्मिलित



शिवपुरी।
पोहरी विधानसभा के ग्राम धौरिया में मंगलवार को अखिल भारतीय किराड़ क्षत्रिय समाज शिवपुरी की महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित हुए एवं उन्होंने अपने-अपने विचार स्वजातीय बंधुओं से साझा किए। सभी ने एक स्वर में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रण लिया। 

महापंचायत में कई कुरीतियों को दूर करने का संकल्प सर्वसहमति से लिया गया जिसमें प्रमुख रूप से तीजे(उठावनी) के दिन भोजन एवम महिलाओं के फिऱउआ पर रोक, त्रियोदशी (खर्च)के दिन पगड़ी रश्म के दिन मृतक के उत्तराधिकारी को ही पगडी पहनाई जाएगी(केवल एक व्यक्ति को नुक्ता किया जाएगा, मृत्यु भोज को सीमित करने की दिशा मैं चि_ी नहीं छापवाने का लिया निर्णय, वैवाहिक एवम अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में डी.जे. एवम शराब पर प्रतिबंध गोदी (सगाई) समारोह में लोगों की संख्या सीमित की जाएगी, समाज के वैवाहिक सम्मेलन अधिक से अधिक आयोजित करने पर जोर, अनराये पर पानी डालने की प्रथा को बंद किया जाएगा। इसके अलावा सभी समाज बंधुओं ने अपने बच्चों को संस्कारित करने पर बल दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top