मध्यप्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अफसरों का तबादला

MP DARPAN
0

विशेष गढ़पाले ऊर्जा विभाग में उपसचिव, वंदना वैद्य बनीं वित्त निगम की एमडी – तपस्या परिहार को कटनी नगर निगम की कमान




भोपाल।
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। राज्य शासन ने 20 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अफसरों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर भेजा गया है।

IAS अधिकारियों के तबादले 

विशेष गढ़पाले (2008) – ऊर्जा विभाग में उप सचिव

वंदना वैद्य (2009) – प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश वित्त निगम, इंदौर

गजेन्द्र सिंह नागेश (2016) – सीईओ, जिला पंचायत नरसिंहपुर

गुरु प्रसाद (2017) – उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय

दिव्यांक सिंह (2017) – अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल

तपस्या परिहार (2018) – आयुक्त, नगर निगम कटनी

शिशिर गेमावत (2018) – अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल

डॉ. नेहा जैन (2018) – उप संचालक, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर

श्रेयांस कुमट (2019) – सीईओ, जिला पंचायत उज्जैन

तन्मय वशिष्ठ शर्मा (2019) – अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल

दलीप कुमार (2019) – आयुक्त, नगर निगम देवास

नवजीवन विजय पवार (2019) – अपर कलेक्टर, इंदौर

अनिल कुमार राठौर (2020) – कार्यकारी संचालक, मप्र औद्योगिक विकास निगम, जबलपुर

अंशुमान राज (2020) – एमडी, स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वान), भोपाल, साथ ही SCSIRT भोपाल डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार

अरविंद कुमार शाह (2021) – अपर आयुक्त, नगर निगम जबलपुर

टी. प्रतीक राव (2021) – अपर आयुक्त, नगर निगम ग्वालियर

अनिशा श्रीवास्तव (2021) – कार्यकारी संचालक, मप्र औद्योगिक विकास निगम, ग्वालियर

श्रृंगार श्रीवास्तव (2011 RAS) – अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर

अनिल भाना (2014 RAS) – आयुक्त, नगर निगम रतलाम

अर्थ जैन (2021) – उप सचिव, मप्र शासन

अतिरिक्त प्रभार

अंजू अरुण कुमार (2017) – सीईओ, स्मार्ट सिटी भोपाल को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ अस्थाई रूप से अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

लगातार तबादले से प्रशासनिक हलचल

बता दें कि सिर्फ एक हफ्ते पहले ही 14 IAS अफसरों के तबादले किए गए थे, अब 20 IAS और कई SAS अधिकारियों को इधर-उधर करने से राज्य प्रशासनिक ढांचे में बड़ी हलचल मच गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top