होली मिलन समारोह: होली के रंग में रंगा सेन समाज, एकजुटता का दिया संदेश

MP DARPAN
0

शिवपुरी। सेन समाज शिवपुरी द्वारा 17 मार्च को शहर के मध्य स्थित नाई की बगिया में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद भजन-आरती का आयोजन किया गया।

मीडिया प्रभारी रिंकू सेन ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी समाजजनों ने तिलक लगाकर और गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों ने युवाओं को सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी और समाज की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए जल्द ही बैठक आयोजित करने की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर धनीराम सेन धन्नू, महेश सविता, लालचंद सेन, सुरेश सेन, नवनीत सेन, ललित श्रीवास, ब्रह्मानंद सेन, सीताराम सेन रन्नौद, जगदीश प्रसाद श्रीवास, मातादीन सेन मास्टर, शिवदयाल सेन, सुनील सेन, दयाराम नापित, नारायण सेन नानक बड़ा कुंआ, राजू सेन टेशन वाले, हरिबल्लभ सेन, रिंकू सेन, अखिलेश सेन, कैलाश सेन, दिनेश सेन, महेंद्र सेन, राकेश सेन, नरेंद्र सेन, केशव प्रसाद सेन, तरुण सेन, देवेंद्र सेन, अशोक, गिर्राज सौदा, राकेश सविता, राजकुमार सेन, नरेश सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top