संवेदनशीलता की मिसाल: प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने बच्ची का डर दूर कर लगवाई वैक्सीन

MP DARPAN
0

इसके साथ ही एचपीवी वैक्सीन शिविर का किया शुभारंभ 

शिवपुरी। नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर के दौरान एक संवेदनशील और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने एचपीवी वैक्सीन शिविर का शुभारंभ करते हुए एक घबराई हुई बच्ची का हाथ थामकर उसे हिम्मत दी और सफलतापूर्वक टीकाकरण करवाया। यह भावुक पल वहां मौजूद लोगों के दिलों को छू गया।

शिविर में पहुंचकर उन्होंने न केवल एचपीवी वैक्सीन सुविधा की शुरुआत की, बल्कि बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया। बच्ची को समझाते हुए उन्होंने बताया कि उनकी अपनी बेटी ने भी यह टीकाकरण कराया है, जिससे बच्ची का डर दूर हुआ और उसने साहस के साथ वैक्सीन लगवाई। उन्होंने कहा कि बेटियों का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है और एचपीवी वैक्सीन गंभीर बीमारियों से बचाव का मजबूत माध्यम है। 17 से 24 मार्च तक चल रहे इस विशेष शिविर में बालिकाओं को नि:शुल्क टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने क्षेत्र की सभी बालिकाओं और अभिभावकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान का लाभ उठाएं और बेटियों के उज्ज्वल व स्वस्थ भविष्य की नींव मजबूत करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top