शिवपुरी में स्वास्थ्य महाकुंभ: 2 दिन में 36 सर्जरी, दूसरे दिन 9290 मरीजों को मिला उपचार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर जनसेवा का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। दूसरे दिन बुधवार को 9290 मरीजों ने पंजीयन कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार प्राप्त किया, जबकि अब तक कुल 36 सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं, जिनमें 22 सर्जरी इसी दिन हुईं।

शिविर में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, स्त्री रोग, कैंसर, बाल रोग, नेत्र, मानसिक स्वास्थ्य सहित विभिन्न विशेषज्ञ इकाइयों में मरीजों को परामर्श और इलाज मिला। वहीं मौके पर ही एक्स-रे, एमआरआई, पैथोलॉजी, सोनोग्राफी जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे मरीजों को त्वरित राहत मिली। यह स्वास्थ्य महाअभियान 24 मार्च तक जारी रहेगा और प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिल रहा है। जिला प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। 

: खास बातें :

▪️ 2 दिन में 36 सफल सर्जरी

▪️ दूसरे दिन 9290 मरीजों का पंजीयन

▪️ 1181 एक्स-रे, 1134 पैथोलॉजी जांच

▪️ 156 एमआरआई, 376 यूएसजी, 69 ईसीएचओ

▪️ 3415 फॉलोअप मरीज भी पहुंचे

▪️ 24 मार्च तक चलेगा शिविर

: समय सारिणी :

▪️ पंजीयन: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

▪️ उपचार: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

: आज आएंगे ये विशेषज्ञ डॉक्टर :

▪️ डॉ. शिवम खरे (गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी) – सर गंगाराम अस्पताल

▪️ डॉ. आशी श्रीवास्तव (गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी) – सर गंगाराम अस्पताल

▪️ डॉ. मोहित सिंह (ऑर्थोपेडिक) – राम मनोहर लोहिया अस्पताल

▪️ डॉ. रूपल अग्रवाल (एंडोक्राइनोलॉजी) – राम मनोहर लोहिया अस्पताल

▪️ कपिल गर्ग – जी.बी. पंत अस्पताल

▪️ डॉ. अनिल गुप्ता – एनसीआई/एम्स

▪️ डॉ. आनंद यादव – मेदांता अस्पताल

▪️ डॉ. मोनिका जिंदल (स्त्री रोग) – जी.बी. पंत अस्पताल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top