शिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोंदोली में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल ने एक बार फिर जनसेवा और संस्कारों की अनूठी मिसाल पेश की। अपनी दैनिक परंपरा के अनुसार उन्होंने आज भी गांव की सभी समाज की बहनों से स्नेहपूर्वक टीका लगवाया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सम्मान स्वरूप सभी बहनों को साड़ी भेंट कर उनके प्रति आदर और सम्मान व्यक्त किया।
श्री मुद्गल के इस भावनात्मक और संस्कारयुक्त व्यवहार से गांव का माहौल आत्मीयता से भर गया। बहनों ने भी उन्हें स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्रामवासियों ने इस पहल को सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति का जीवंत उदाहरण बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिलीप मुद्गल केवल राजनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे निरंतर समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनकर एक सच्चे जनसेवक की भूमिका निभा रहे हैं।


