शिवपुरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शिवपुरी जिले के विभिन्न नगरों में कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन के बाद जारी की गईं।
जारी सूची के अनुसार जिले के अलग-अलग नगरों में नए नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें शिवपुरी पूर्व से साहब सिंह कुशवाह, शिवपुरी पश्चिम से नलिन पंडित, मगरौनी से आदित्य सोनी, नरवर से होतम पटेल कुशवाहा, दिनारा से सुमित नीखरा और करैरा शहर से पवन तिवारी को नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में कोलारस से मनीष मोहनिया, बदरवास से कामेश धाकड़, रन्नौद से दिलावर खान, पोहरी से दीवान बघेल, बैराड़ से बृजेश गुप्ता, पिछोर से रामस्वरूप कुशवाहा एवं खनियाधाना से सद्दाम हुसैन को भी नगर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि नए नेतृत्व के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा तथा आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।


