नवरात्रि में मुस्कान का तोहफा: निःशुल्क दंत परामर्श शिविर शुरू

MP DARPAN
0

शिवपुरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पोहरी रोड हाथीखाना स्थित श्री चिंताहरण डेन्टल क्लीनिक द्वारा 19 मार्च से 26 मार्च (नवमी) तक निःशुल्क दंत रोग परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगा, जिसमें अनुभवी दंत चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच और उचित परामर्श दिया जाएगा। शिविर के पहले ही दिन 15 से 20 मरीजों ने पहुंचकर अपने दांतों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उचित परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में मेडिकल कॉलेज शिवपुरी से जुड़े दंत विशेषज्ञ डॉ. मोहित शर्मा (BDS, MDS) एवं बाल दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. कांची उपाध्याय शर्मा (BDS, MDS) अपनी सेवाएं देंगे। आयोजकों का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए दांतों से जुड़ी समस्याओं का समय रहते समाधान उपलब्ध कराना है। शिविर में दांत दर्द, मसूड़ों की सूजन, कैविटी, बच्चों के दांतों की समस्याएं सहित विभिन्न दंत रोगों पर विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top