सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी पहुंचे, विधायक देवेंद्र जैन के पुत्र के विवाह समारोह में दिया आशीर्वाद

MP DARPAN
0

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को अल्प प्रवास पर शिवपुरी पहुंचे। दोनों नेता शहर के नक्षत्र गार्डन में आयोजित समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र सक्षम जैन और वधू आरजू को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने नवदंपति को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान आत्मीय माहौल में अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top