सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोपी को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0

न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा जेल

शिवपुरी। सिरसौद थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप धाकड़ को अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सिरसौद थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को ग्राम ठेहसुहारा निवासी रामस्वरूप धाकड़ पुत्र स्व. नथूआ धाकड़ उम्र 60 वर्ष ने थाना सिरसौद में सूचना दी थी कि उनकी बहू संपत धाकड़ ने खेत में बबूल के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मर्ग क्रमांक 28/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत कायम कर जांच शुरू की गई। मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं साक्षियों के कथनों के आधार पर आरोपी दिलीप धाकड़ पुत्र रामस्वरूप धाकड़ उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम ठेहसुहारा, थाना सिरसौद के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला पाए जाने पर अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने एसडीओपी पोहरी आनंद राय एवं थाना प्रभारी सिरसौद को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक जगदीश भिलाला, प्रधान आरक्षक सत्यवीर सिंह जादौन, बलवंत पाल, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह, मुकेश सिंह परमार एवं मनोज कुमार की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top