शिवपुरी। जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा हिन्दी विषय में शोधार्थी अंजू जाटव को पद्मा शर्मा की कहानियों का समाजशास्त्रीय अध्ययन विषय पर पी-एचडी की शोध उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोधकार्य एम.एल.बी. महाविद्यालय, ग्वालियर के विभागाध्यक्ष डॉ. आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में पूर्ण किया।
अंजू जाटव की इस उपलब्धि पर उनके पति श्री गोपाल सिंह रेंजर कोलारस शिवपुरी, पिता श्री देवीलाल, माता श्रीमती कला देवी एवं पुत्री अवनी ने शुभकामनाएं दीं। वहीं ससुर फूल सिंह जाटव, सास श्रीमती कस्तूरी देवी, भाई धर्मेंद्र, गब्बर सिंह एवं भूपेंद्र सिंह सहित परिजनों और शुभचिंतकों ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि डॉ. पद्मा शर्मा एम.एल.बी. महाविद्यालय, ग्वालियर में हिन्दी की प्राध्यापक हैं। उन्होंने लगभग 26 वर्षों तक पी.जी. कॉलेज, शिवपुरी में अपनी सेवाएं दी हैं। उनके साहित्य पर पूर्व में रविन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, रायसेन-भोपाल से भी एक शोधार्थी को पी-एचडी की उपाधि प्राप्त हो चुकी है। डॉ. पद्मा शर्मा के साहित्य पर महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय, छतरपुर, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर सहित अन्य विश्वविद्यालयों में भी शोधकार्य जारी है। अंजू जाटव की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


