आपदा मित्रों को सिखाए आग और भूकंप से बचाव के गुर

MP DARPAN
0

प्रशिक्षण के चौथे दिन लू से बचाव और आपदा प्रबंधन की दी गई व्यावहारिक जानकारी

शिवपुरी। आपदा मित्र योजना के तहत आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन स्वयंसेवकों को विभिन्न आपदाओं से निपटने और जनहानि रोकने के जरूरी उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में होमगार्ड शिवपुरी के निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव ने आपदा मित्रों को आग के प्रकार, आग लगने से होने वाले नुकसान और उसे नियंत्रित करने के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।

प्रशिक्षण के दौरान भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों पर भी चर्चा की गई। आपदा मित्रों को बताया गया कि भूकंप के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, घायलों की मदद करने और संभावित नुकसान को कम करने के लिए किन उपायों को अपनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही गर्मी के मौसम में लू के प्रभाव से बचाव और लोगों को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी बुनियादी जानकारियां देकर आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top