राज्य स्तरीय फुटबॉल में शिवपुरी की दो बेटियां भव्या तिवारी और मोनिका निगम का अंडर-14 टीम में चयन

MP DARPAN
0

26 से 30 सितंबर तक छतरपुर में होगा मुकाबला

शिवपुरी। होली बड्स इंटरनेशनल स्कूल शिवपुरी की अंडर-14 बालिका फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी भव्या तिवारी एवं मोनिका निगम का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी 26 से 30 सितंबर 2026 तक छतरपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाडिय़ों के चयन से विद्यालय परिवार और खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक भारत त्रिवेदी, राजेश गोस्वामी, विनोद शर्मा एवं अमिताभ त्रिवेदी, प्राचार्य पूनम श्रृंगी, उपप्राचार्य नाजिया खान, प्रबंधक नवीन अवस्थी, प्रशासनिक अधिकारी शिल्पा दुबे तथा खेल शिक्षक सुखवीर सर ने दोनों खिलाडिय़ों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्राओं का राज्य स्तर तक पहुंचना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top