शिवपुरी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मध्यप्रदेश ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए सुरेन्द्र राजे को शिवपुरी जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. सत्येन्द्र विद्रोही द्वारा 18 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में सुरेन्द्र राजे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार पार्टी की विचारधारा बहुजन हिताय–बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में सुरेन्द्र राजे को शिवपुरी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा जताई है। सुरेन्द्र राजे की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शिवपुरी जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।


