उप संचालक कृषि ने पोहरी में कृषि कार्यालयों व कीटनाशक दुकानों का किया औचक निरीक्षण

MP DARPAN
0

कार्यालयीन अनियमितता पर 3 कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र, दुकान बंद कर भागने वाले विक्रेताओं को भी नोटिस जारी

शिवपुरी। किसान कल्याण तथा कृषि विकास भोपाल एवं कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि मुनेश कुमार शाक्य द्वारा विकासखंड पोहरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीनस्थ कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय पोहरी का जायजा लिया गया। इस दौरान कार्यालयीन रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, वहीं अनियमितता पाए जाने पर तीन कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए।

कीटनाशक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

उप संचालक कृषि द्वारा ग्राम झिरी में संचालित कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की भनक लगते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और कई विक्रेता अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से चले गए। ऐसे दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्टॉक एवं बिक्री रिकॉर्ड का ब्यौरा मांगा गया है।

फसलों का लिया जायजा एवं किसानों के लिए आवश्यक अपील

निरीक्षण के दौरान पोहरी क्षेत्र में फसलों की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया गया। इसके साथ ही उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य ने जिले के कृषकों से अपील की है कि वे अपनी कृषि भूमि के समस्त खसरा नंबरों को फार्मर आईडी से अनिवार्य रूप से जुड़वा लें, ताकि भविष्य में उर्वरक (खाद) उठाव में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top