पूर्व नपाध्यक्ष ने भक्तों को साइकिल व रेनकोट भेंट किए
शिवपुरी। श्रावण माह में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व मंगल कामना एवं खुशहाली के लिए माँ वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए कोलारस क्षेत्र से 14 भक्तों का जत्था साइकिलों से रवाना हुआ। रवाना होने से पहले सभी भक्त हनुमान मंदिर जगतपुर पहुंचे जहां पर पूजा पाठ कर साइकिल पर सवार होकर मां वैष्णो देवी के भक्त जम्मू के लिए रवाना हुए। यह जत्था पिछले 15 वर्षों से वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए साइकिल से जाता आ है।
भक्तों को विदा करने के लिए कोलारस नगर की पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा शिवहरे पहुंची और मंगल कामना के साथ सभी भक्तों को मां वैष्णो देवी धाम के लिए रवाना किया। जहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे द्वारा भक्त गणों को साइकिले व रेंनकोट प्रदान किए। श्री शिवहरे ने भक्तों को 6 साइकिल व 14 रेंनकोट भेंट किए और मंगल कामना की। यात्रा में अशोक कुशवाह, मोनू कुशवाह, हुकम कुशवाह, मयंक कुशवाह, महेश कुशवाह, सुरेश कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, मनीष बाथम, लल्लू लोधी, सिद्धार्थ कुशवाह, मोहन ओझा, संजय परिहार, संतोष आदि भक्त शामिल हैं।


