करैरा। गल्ला व्यापार संघ करैरा द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह रामराजा वाटिका में किया गया। इस समारोह में करैरा विधायक जसमन्त जाटव को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक जसमन्त जाटव ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार व मैं स्वयं हमेशा आपके साथ हूँ। आपकी समस्या हमारी समस्या है। मैं हमेशा हर मोड़ पर आपकी लड़ाई लड़ूंगा। यहां का व्यापार संघ हमेशा नगर व क्षेत्र की हर सकारात्मक व सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर भागीदारी करता है। आज मुझे जो सम्मानित किया गया है, इसके लिए मैं व्यापार संघ का आभारी हूं। आज सभी व्यापारियों के साथ दशहरा मिलन समारोह मनाने का सौभाग्य मिला। कार्यक्रम में व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मोहन सिंह राठौर, बैजनाथ सिंह दादा, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, रवि गोयल, नारायण प्रसाद द्वारा संदीप माहेश्वरी, सगीर अहमद खान, संजय प्रिया, सचिन जैन, विष्णु आदि उपस्थित थे।



