नागरिकता संशोधन बिल लाकर गांधी जी की इच्छा को कानूनी जामा पहनाने का काम भाजपा ने किया: राजू बाथम

MP DARPAN
0
नागरिकता संशोधन बिल पर संगोष्ठी एवं हस्ताक्षर अभियान को लेकर जिले के सभी मंडलों में बैठकें संपन्न
शिवपुरी। भाजपा द्वारा नागरिकता संशोधन बिल पर संगोष्ठी, पैदल मार्च, हस्ताक्षर अभियान आदि के निमित्त आज जिले के सभी मंडलों में मंडल बैठकें आयोजित की गयी जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जन-जन के बीच व्यापक स्तर पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन बिल के लागू होने से होने वाले फायदे एवं विपक्ष द्वारा जनता को भ्रमित करने पर जो भ्रांतियां पैदा की जा रही है उसको दूर करते हुए बूथ स्तर तक जन जागरण अभियान चलाएंगे जिसको लेकर प्रत्येक मंडल में ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर संगोष्ठी, हस्ताक्षर अभियान, जिला स्तर पर एक पैदल मार्च आदि का आयोजन आगामी समय में किया जाना है जिसके तहत प्रभारियों को आज मंडल बैठक में नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर एवं ग्रामीण मंडल की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के मुख्य आतिथ्य में भाजपा कार्यालय कोठी नंबर एक पर संपन्न हुई। 
कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन बिल के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि मोदी जी की सरकार ने तो केवल वही काम किया है, जिसका आदेश महात्मा गांधी ने 26 सितम्बर 1947 को दिया था। गांधी जी की इच्छा को कानूनी जामा पहनाने का काम भाजपा ने किया है। गांधी जी ने कहा था-पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दू हर नजरिए से भारत आ सकते हैं, यदि वह वहां निवास नहीं करना चाहते उन्हें नौकरी देना, उनके जीवन को सामान्य बनाना, भारत सरकार का कर्तव्य है। बड़े दुख की बात है कि कांग्रेस सहित वे सभी दल जो नागरिकता संशोधन के नाम पर देश में आग लगाना चाहते हैं। वे गांधीजी का भी अपमान कर रहे हैं। विरोध करने वालो के पास इस बात का क्या जवाब है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की संख्या 23 प्रतिशत थी जो आज 3.7 प्रतिशत रह गई है। इसी प्रकार बांग्लादेश में 22 प्रतिशत थी जो आज 7.8 प्रतिशत हो गई है। ठीक इसी के उलट भारत में मुस्लिमों की संख्या 9.8 प्रतिशत थी, जो आज 14 प्रतिशत के ऊपर हो गई है। नये कानून का विरोध करने वाले और देश में अराजकता फैलाने वालो से हमारा प्रश्न है कि वह हमारा जवाब दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश आदि के अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, इसाई, जैन, बौद्ध, पारसी आदि को आसमान निगल गया या वे जमीन में समां गए। पाकिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को स्वभाविक है, या तो मार दिया गया, या धर्म परिवर्तन करा दिया गया, या उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ा। उन्हें अब कांग्रेस और वामपंथी जीने का अधिकार देना नहीं चाहते। आज नागरिकता संशोधन के नाम पर जो लोग बवाल कर रहे हैं, वे भी मुसलमानों के हितचिंतक नहीं हैं। सच तो यह है कि यह वह लोग हैं जिन्होंने मुसलमानों को पीढ़ी दर पीढ़ी डरा कर कभी देश की मुख्य धारा में आने नहीं दिया। नागरिकता संशोधन कानून में बहुत स्पष्ट रूप से नागरिकता देने का प्रावधान है, लेने का नहीं। श्री बाथम ने बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार 1 से 10 जनवरी तक जनसंपर्क अभियान घर-घर संपर्क, 7 जनवरी को प्रबुद्धजन संगोष्ठी जिला स्तर पर, नागरिकता सम्मान क्षेत्रीय सांसद द्वारा, 1 से 20 जनवरी प्रबुद्धजन हस्ताक्षर अभियान, 5 से 20 जनवरी रैली पैदल मार्च जिला स्तरीय, 1 से 10 जनवरी  प्रबुद्धजन संगोष्ठी ग्राम पंचायत वार्ड स्तर पर एवं सोशल मीडिया प्रभारी प्रतिदिन के कार्यक्रम के फोटो एवं वीडियो भी अपलोड करना है साथ ही समाचार पत्रों के माध्यम से भी प्रकाशन करना है। भाजपा की मंडल में  बैठके ग्रामीण अनुराग अष्ठाना, खोड़ अरविंद बेडर,दिनारा राजकुमार खटीक, करैरा सुनील गुप्ता, सिरसोद लोकपाल लोधी, करही मुकेश खटीक, नरवर मुकेश चौहान, रन्नौद रामू विंदल, बदरवास वीरेंद्र रघुवंशी, कोलारस सुशील रघुवंशी, लुकवासा सुरेन्द्र शर्मा, खरई विपिन खेमरिया,पोहरी आशुतोष जैमिनी, बैराड़ प्रहलाद भारती, सतनवाड़ा मुड़ेरी पृथ्वी राज जादोन, नरवर सतनवाड़ा ग्रामीण अशोक खण्डेलवाल, पिछोर डॉ ऋतु चौधरी, खनियाधाना प्रीतम लोधी, बामोरकला जगराम सिंह यादव, मायापुर मनीष अग्रवाल, भौंती विकास पाठक ने पहुँचकर मंडल बैठके ली। इन मंडल बैठकों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला पदाधिकारी मंडल कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक सह संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top