प्रदेश में शीघ्र ही होना है निगम मंडलों में नियुक्तियां
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस महासचिव और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भले ही कांग्रेस आलाकमान के चहेते हों लेकिन प्रदेश में अभी वह अपने पुर्नवास का लोकसभा चुनाव हारने के बाद से लगातार इंतजार कर रहे हैं और यह इंतजार समाप्त भी नहीं हो रहा। कई बार आस जगी कि श्री सिंधिया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले हैं। लेकिन हर बार यह आशा निराशा में बदलती चली गई। इससे सिंधिया समर्थकों की आस भी अब टूटने लगी है। जल्द ही प्रदेश में निगम मंडलों मेें नियुक्ति होनी है और इनमें स्थान पाने के लिए सिंधिया समर्थक दूसरे गुटों के नेताओं से सम्पर्क में जुटे हैं। उन्हें लग रहा है कि अब उन्हें नया रास्ता देखना पड़ेगा। सिंधिया समर्थकों ने अब दूसरे कांग्रेस नेताओं के यहां दस्तक देना शुरू कर दिया है।
अभी तक यह होता था कि कम से कम ग्वालियर चंबल संभाग में सिंधिया को फ्री हैंड मिलता था। सिंधिया की सिफारिश पर ही अभी तक नियुक्तियां होती आई हैं। ग्वालियर चंबल संभाग में किस कांगे्रसी को क्या मिलना है, यह सिर्फ और सिर्फ सिंधिया तय करते हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने हुए एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक निगम मंडलों में नियुक्तियां नहीं हुई हैं। जिस तरह का व्यवहार सिंधिया के साथ चल रहा है, उससे सिंधिया समर्थकों को आशंका है कि शायद निगम मंडलों की नियुक्ति में भी सिंधिया को उतना फ्री हैंड न मिले। निगम मंडलों में कांग्रेस सरकार नियुक्ति से पहले यह परखने का काम कर रही है कि कौन नेता जनाधार वाला है और किसको पद देने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है। सरकार के इस गणित से फिलहाल दाबेदार अंजान है। जिसके कारण वह सिर्फ अपने नेता पर भरोस किए हुए हैं। सिंधिया समर्थक जो दावेदार निगम मंडलों में नियुक्तियों को ेलेकर सक्रियता दिखा रहे हैं, उसमें से आपस में ही एक दूसरे की शिकायत करने का काम भी वह कर रहे हैं। कुछ कांगेे्रसियों की तो दिल्ली से लेकर भोपाल तक शिकायत पहुंचाकर उनका पूरा रिकॉर्ड भेज दिया है। सिंधिया समर्थकों की छवि आपस में ही एक-दूसरे से संघर्ष करने की रही है। इस कारण भी कई सिंधिया समर्थक निगम मंडलों में नियुक्ति के लिए दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से सम्पर्क साधने में जुटे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि सिंधिया ने रामनिवास रावत का नाम निगम मंडल के लिए दिया है। अब मुख्यमंत्री रावत के नाम पर कितना सहमत होते हैं, इसका पता तो आने वाले समय में ही लगेगा।
सीसीबी बैंक के चैयरमेन पद के लिए दिया हरवीर सिंह का नाम!
सूत्र बताते हैं कि पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्रीय सहकारी बैंक शिवपुरी के चैयरमेन पद के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी हरवीर सिंह रघुवंशी का नाम मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिया है। यह जानकारी लगते ही श्री रघुवंशी के विरोधी सक्रिय हो गए हैं और वह श्री रघुवंशी का नाम कटवाने में जुट गए हैं। देखना यह है कि इसके बाद भी हरवीर क्या पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव के समर्थन से और सिंधिया के आर्शीवाद से केन्द्रीय सहकारी बैंक के चैयरमेन बनने में सफल होते हैं अथवा नहीं।


