शिवपुरी। देश के प्रधानमंत्री मोदी केवल अपनी नीतियों के कारण नहीं बल्कि अद्भुत व्यवहार के लिए याद किए जावेंगे। बुधवार को उन्होंने देश के सबसे उम्रदराज राजनेताओं से फोन पर बात की। इसी क्रम में देश की पहली विधानसभा के एकमात्र जीवित पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता (नन्नाजी) पिछोर से मोदीजी ने फोन पर हाल चाल पूछा। साथ ही कोरोना की महामारी से निपटने के लिए आशीर्वाद भी मांगा। मोदीजी ने मध्यप्रदेश आने पर उनसे भेंट करेंगे, ऐसा भी कहा।
ज्ञात हो कि नन्नाजी ने पहली बार 1952 में विधायक बने थे। जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता ने बताया कि नन्नाजी राजनैतिक व्यक्तित्व के साथ आदर्श विधिवेत्ता भी रहे। वो पिछोर के साथ शिवपुरी जिले का भी गौरव हैं। आज मोदी जी द्वारा नन्नाजी से बात करने पर पूरा जिला गौरवान्वित हुआ है। साथ ही उनका त्याग, संघर्ष और समर्पण आने वाली पीढ़ी समझ पाए उसके लिए नन्ना जी को पदम अवॉर्ड की मांग भी संगठन द्वारा की जा रही है।


