विधायक यशोधरा राजे का संकल्प- कोई व्यक्ति नहीं रहेगा भूखा

MP DARPAN
0
ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई राशन किट 

शिवपुरी। कोरोना वायरस से फैल रहे संक्रमण के चलते देशभर में लॉक डाउन के बाद तमाम निर्धन परिवार पर दो वक्त के भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। ऐसी मुश्किलों में शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने ट्रस्ट राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डवलपमेंट से लोगों को राशन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है और अपने इस संकल्प की पूर्ति के लिए वह हर संभव प्रयास कर रही हैं और उनके प्रयास भी रंग ला रहे हैं। शहर में ऐसे हजारों जरूरतमंदों उनके द्वारा प्रतिदिन राशन किट पहुुंचाई जा रही है। जिसमें आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, दूध आदि सामान उपलब्ध है। 
स्थानीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देश में आज आरबीआरएससीडी के वैनर तले लगभग 2 सैकड़ा जरूरतमंदों को राशन किट उपलब्ध कराने के लिए कार्यकर्ता हर गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले उतर गए हैं। कल सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय से लोडिंग वाहन में राहत सामग्री लोड कर निचली बस्तियों में कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने ऐसे निर्धन परिवारों को सामग्री उपलब्ध कराई। जिन्हें दो वक्त का खाना भी मुहैया नहीं हो पा रहा था और उनके चूल्हे लॉकडाउन के बाद से नहीं जले थे। कल संजय कॉलोनी  और फक्कड़ कॉलोनी में राशन का वितरण किया गया। वहीं गुना वायपास क्षेत्र में पलायन करके आ रहे मजदूरों को विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देश के बाद शहर के समाजसेवियों ने भोजन पानी की व्यवस्था कराई। 
ग्रामीण बैंक समाजसेवा समिति ने अस्पताल में वितरित की पूड़ी सब्जी 
ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति शिवपुरी द्वारा मंगलवार को जिला अस्पताल में पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों और उनके साथ आए परिवार के सदस्यों को कल्याणी धर्मशाला में पूड़ी सब्जी खिलाई। इस दौरान बैंक के महाप्रबंधक एसकेएस चौहान, नीरज अग्रवाल, कपिल गुप्ता, बलराम चंदोरिया, राजाराम चौरसिया, समीर यादव, गोपाल रजक मौजूद थे, जो मरीजों और उनके परिवारजनों को सब्जी पूडी रखकर वितरित कर रहे  थे। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top