राजमाता विजयाराजे सिंन्धिया सेंटर फॉर डवलपमेन्ट की पहल कोई भूखा न रहे एक छोटा सा प्रयास
शिवपुरी। राजमाता विजयाराजे सिंन्धिया सेंटर फॉर डवलपमेन्ट पहल कोई भूखा न रहे एक छोटा सा प्रयास हैं। शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया की मंशा आम जन की सेवा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इसी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए। रोज दिहाड़ी पर मजदूरी करने वाले परिवार, रोजगार बन्द, जीवन यापन की जद्दोजहद में परेशान लोगों की सेवा करना सर्वोच्च प्राथमिकता बन चुकी है।
राजमाता विजयाराजे सिंन्धिया सेंटर फॉर डवलपमेन्ट और भाजपा कार्यकर्ताओं की। आज शिवपुरी की एक गरीब बस्ती लुधावली में सूखा राशन वितरित किया। इसके अलावा जरूरतमंदों के फोन सिंन्धिया जनसम्पर्क कार्यालय पर लगातार आ रहे है। उन्हें भी लॉक डाउन होने के कारण घर-घर पहुँचकर राशन की पूरी किट जिसमें आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, मसाले आदि जरूरत का सामान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूरे देश को लॉक डाउन रखने की अपील को ध्यान में रखते हुए भाजपा के कार्यकर्ता आरव्हीआरएससीडी के माध्यम से राशन वितरण निरंतर-लगातार पिछले कई दिनों से कर रहे है। यशोधरा राजे सिंन्धिया के निर्देशन में प्रत्येक गरीब बस्ती और असहाय निर्धन व्यक्तियों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। उनके निर्देश पर लॉक डाउन के पालन और घर पर ही रहने की समझाइश भी कार्यकर्ताओं द्वारा सामग्री वितरण के समय निरन्तर दी जा रही है। सामाजिक दूरी और स्वच्छ्ता का संदेश भी स्वयं ध्यान में रखकर कार्यकर्ता दे रहे है।





