नेहरू युवा केन्द्र द्वारा लोगों को किया जा रहा है कोरोना के प्रति जागरूक

MP DARPAN
0




शिवपुरी। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत कार्यरत नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी मप्र द्वारा भारत सरकार व नेहरू युवा केन्द्र संगठन मुख्यालय व नेेहरू युवा केन्द्र संगठन मध्यप्रदेश के राज्य निदेशक दिनेश राय के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस के प्रति जनजागरूकता लाने हेतु 22 मार्च 2020 से अपने समस्त राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों व जिले के आठ विकास खण्डों में गठित युवा/महिला मण्डलों के सहयोग से जिले के आठों विकास में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। 
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक एसएन जयन्त के अनुसार नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों एव जिले में गठित युवा मण्डलों व महिला मण्डलों द्वारा ग्रामीण लोगों को कोरोना के प्रति सोशल मीडिया आदि के माध्यम से जागरूक कर उन्हें घर में ही रहने, निश्चित दूरी बनाकर रखने, बाहर निकलते समय मास्क पहनने व बार बार साबुन से हाथ धोने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र के युवा स्वयं सेवक स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर भी कार्य कर रहे है नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं व लोगों को आरोग्य सेतु एप के बारे में जानकारी दी जा रही है व उसे मोबाइल फोन में डाउनलोड कराया जा रहा है इसके अलावा नेहरू युवा केन्द्र के युवा मण्डल/महिला मण्डलों ने घर पर ही मास्क बनाकर अपने स्तर पर स्थानीय लोगों को भी वितरित किये जा रहे है। युवाओं द्वारा जरूरतमन्द लोंगों को भी हर प्रकार से सहायता की जा  रही है। नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवकों सौरभ भार्गव, नीरज खंगार, मनोज रजक, प्रवीण राजपूत, परिमल वर्मा, दुर्गेश दांगी, संग्राम सिंह, सुप्रिया भार्गव, संगीता सक्तावत, पूनम शाक्य, ललिता कोली, लवली श्रीवास्तव, डोैली राठोर, भावना तोमर एवं युवा मण्डलों के धर्मेन्द्र सोनी, शंकर कुशवाह, नरेश मिश्रा, राकेश लक्षकार, इमरत सिह जाटव, राजू कुशवाह, चन्दनसिंह धाकड, चन्दन सिंह लोधी, सुनीता ओझा, दीपाली सौनी, बबीता कुर्मी, आशीष नामदेव, कल्याण सिंह राजावत आदि ने कोरोना के प्रति जागरूकता में अपने अपने क्षेत्रों में नारा लेखन, मास्क वितरण, मास्क निर्माण, आवश्यक सामग्री वितरण में सहयोग, सामग्री वितरण, बैंक, चिकित्सालय आदि में दूरी बनाये रखने में सहयोग, ग्रामीण क्षेत्रों को सेनेटाइज किये जाने में पंचायतों को सहयोग  आदि कार्य किया जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top