शिवपुरी। कोतवाली में अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए आने वाली महिलाओं की सुविधा हेतु महिला फ्रेंडली कक्ष का निर्माण किया गया है। जिसका उदघाटन कलेक्टर श्रीमति अनुग्रह पी ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, डीपीओ देवेंद्र सुंद्रियाल, एसडीओपी शिव सिंह भदोरिया, महिला सशक्तिकरण अधिकारी आकाश अग्रवाल, सूबेदार रणवीर सिंह यादव सहित थाने का स्टाफ उपस्थित था।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि महिला फ्रेंडली कक्ष में महिला पुलिसकर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी जो महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और महिलाएं उनसे बेहिचक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने बताया कि अन्य थानों में भी महिला फ्रेंडली कक्ष बनाए जाएंगे ताकि महिलाओं को थाने में सहज वातावरण लगे।



