नरवर । अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री श्रीलाल शर्मा ने शिवपुरी जिले की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ. जयवीर भारद्वाज की स्वीकृति और प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन, ग्वालियर संभाग कार्यकारी अध्यक्ष लालता मिश्रा की अनुशंसा पर शिवपुरी जिले में संतोष शर्मा जिला अध्यक्ष, जोगिंदर सिंह तोमर जिला महामंत्री, अवनीश भार्गव जिला उपाध्यक्ष, सोनू जैन उपाध्यक्ष, पवन जोशी उपाध्यक्ष, गिर्राज गुर्जर उपाध्यक्ष, अमित शर्मा उपाध्यक्ष, गिरिराज अवस्थी उपाध्यक्ष, विकास सोनी जिला मंत्री, शशिकांत शर्मा जिला मंत्री, भरत अहिरवार जिला सह मंत्री, रूपेश गुप्ता जिला सह मंत्री, राजीव मिश्रा जिला संगठन मंत्री, बबलू शर्मा जिला कार्यालय मंत्री, राजकुमार शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, महेंद्र भार्गव को जिला सह मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है। अखिल भारत हिंदू महासभा मध्य प्रदेश की इकाई ने सभी को बधाई देते हुए हिंदू हित और राष्ट्र के लिए काम करने की कामना की है।


