पत्रकार एकजुट होकर एकता का परिचय दें : अग्रवाल

MP DARPAN
0

गणेश प्रसाद चीता पत्रकार संघ के नरवर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत


नरवर। 
पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश तोमर एवं जिला अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कोरोना काल में पत्रकारगणों के मध्य संवाद हीनता  के चलते पत्रकार एकता में ढिलाई आ जाने से संगठन द्वारा नई ऊर्जा के साथ पत्रकारों को संगठित रहने के उद्देश्य से आज नरवर मुख्यालय पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। 

उक्त बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों में एकजुटता के अभाव के कारण पत्रकारों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है एवं प्रशासन तंत्र पत्रकार साथियों की फूट का लाभ लेकर क्षेत्र में अवैध कार्य एवं भ्रष्टाचार संचालित किए हुए हैं। पत्रकार उत्पीड़न रोकने के लिए पत्रकार संगठन को मजबूती देना आज के समय में बहुत आवश्यक है। अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों के साथ कोई घटना आदि घटित होने पर यदि पत्रकार संगठन मजबूती के साथ खड़ा हो तो कोई भी ताकत पत्रकारों का कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती है। उक्त मौके पर बृजेश तोमर ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु नरवर तहसील मुख्यालय से पत्रकार संवाद शुरू होकर जिले के अन्य ब्लॉक मुख्यालय पर भी संगठन द्वारा पत्रकारों से परिचर्चा एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु बैठकें आयोजित की जाना है। नरवर में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश तोमर एवं जिला अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का स्थानीय पत्रकारों ने तिलक लगाकर फूल माला पहनाकर  स्वागत भी किया गया। उक्त मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने स्थानीय पत्रकार गणेश चीता को नरवर तहसील के अध्यक्ष के रूप में सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। उक्त मौके पर पत्रकार बैठक में वरिष्ठ पत्रकार मदनलाल अग्रवाल, संतोष शर्मा, गणेश चीता, कमर खान, कल्लूराम कुशवाहा, अशोक कश्यप, रूप सिंह कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, मोहन सिंह कुशवाहा, सलमान पठान, सूरज भदौरिया, धर्मेंद्र कर्ण, बंटी कुशवाहा, सुंदर कुशवाहाआदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top