सफाई कर्मचारियों के शोषण का अशिक्षा मुख्य कारण, समाज के उत्थान के लिए झाड़ू छोड़ो कलम उठाओ मिशन को सफल बनाएं वाल्मीकि समाज: एडवोकेट गुडडू संजय वाल्मीकि

MP DARPAN
0


दिल्ली।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन तथा ह्यूमन राइट्स एंड लेवर वेलफेयर एसोसिएशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गुडडू संजय वाल्मीकि का दिल्ली प्रदेश के प्रवास पर यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय फुलकुमार बहोत के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज ने जोरदार स्वागत किया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वाल्मीकि ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गुडडू संजय वाल्मीकि ने कहा है कि हिन्दुस्तान के दिल दिल्ली में राज्य तथा केन्द्र सरकार द्वारा सफाई कर्मचारीयों को शोषण किया जा रहा है जो कि काफी निंदनीय है जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारीयों के पैर धोकर दिखावा कर रहे हैं वहीं राज्य की केजरीवाल सरकार ने सफाई कर्मचारियों का शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।  जिन वादों को लेकर केंद्र में भाजपा सरकार एवं राज्य में केजरीवाल सरकार सत्ता में आयी है वो सारे वादे आज खोखला साबित हो रहे हैं दिल्ली एमसीडी के सफाई कर्मचारीयों की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बद्तर हो रही है सफाई कर्मचारीयों को 3-3 माह वेतन का भुगतान नही किया जाता है और न ही वर्षों से सफाई का कार्य कर रहे सफाई कर्मचारीयों को नियमित किया जा रहा है यदि जल्द ही राज्य एवं केन्द्र सरकार हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं करती हैं तो यूनियन द्वारा दिल्ली प्रदेश में जन आक्रोश आंदोलन किया जाएगा और जररूत पड़ने पर माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी। इस मौके पर यूनियन के दिल्ली प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय फुलकुमार बहोत ने  राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहां कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमें दी है उसे बखूबी निभायेंगे। इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश पाथरे, राष्ट्रीय सचिव कल्याण सिंह बाल्मीकि, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह थनवार, मीडिया प्रभारी रजत बंटी पाथरे एवं दिल्ली प्रदेश के विभिन्न संगठनों एवं यूनियनों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ एमसीडी के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top