अंबेडकर जी की जंयती पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माहेश्वरी ने श्रृद्धासुमन किए अर्पित
नरवर (गणेश प्रसाद चीता)। आज संविधान निर्माता, भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जन्म-जयंती के शुभ अवसर पर नरवर में उनकी प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप माहेश्वरी ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर नरवर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर, सतनवाड़ा मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवल सिंह गुर्जर, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री कैलाश कुशवाहा भैया, पुष्पेंद्र जाटव, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला मंत्री किशन सिंह रावत, गणेश प्रसाद चीता अध्यक्ष, विजेंद्र सिंह गुर्जर नगर परिषद उपाध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवल सिंह गुर्जर, मध्य प्रदेश पत्रकार संघ माधौ गुर्जर, वीरेंद्र गुर्जर पार्षद, मनोज जाटव, पार्षद बंटी कोड़े, अरविंद भार्गव, रामनिवास रावत, इमरत कुशवाहा एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


