नरवर (गणेश प्रसाद चीता)। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर परिषद नरवर द्वारा बुधवार को नगर में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया गया। जिसमें नगर परिषद कार्यालय से स्टेट बैंक, एक खम्भी गांधी स्मारक होते हुए, गणेश बाजार, पोस्ट ऑफिस से लोड़ी माता तक नगर के मुख्य मार्गों पर स्थित दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं घरों में तिरंगा झण्डा विरतण किया गया। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के भाव के साथ तिरंगा झंडा खरीदा और अपने-अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान पर लगाया। पीएम नरेन्द्र मोदी एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप नगर के हर घर में तिरंगा झण्डा फहराने हेतु एवं नगरवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने तथा देश की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले भारत माता के वीर स्वतंत्रता सैनानियों के प्रति सम्मान की भावना के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया गया। नगर में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति विशेष उत्साह एवं सम्मान का भाव देखने को मिला। इस दौरान हर घर तिरंगा वितरण अभियान में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति, मध्यप्रदेश के सदस्य संदीप माहेश्वरी, नगर परिषद नरवर के पार्षदगण ध्रुव सिंह कुशवाह, डब्बू कुशवाह, शुभम जैन, राकेश सोनी, मुलायम सिंह कुशवाह, रफ़ीक राईन एवं नगर परिषद सीएमओ प्रवीण कुमार नरवरिया, उपयंत्री आरके जैन, लेखपाल अशोक शिवहरे एवं नगरपरिषद के समस्त कर्मचारीगण तथा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और पूरे जोश और ऊर्जा के साथ हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े।


