नरवर (गणेश प्रसाद चीता)। पोहरी विधानसभा के सतनवाड़ा-नरवर ग्रामीण मंडल के नगर परिषद निजामपुर मगरौनी मेंं धूमधाम से तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा नगर पंचायत के अध्यक्ष भवानी शंकर कोरगू, उपाध्यक्ष जनरल सिंह गुर्जर, जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश खटीक, मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह वैश के नेतृत्व में निकाली गई। इस अवसर पर पार्षद संतोष सिंह राजपूत, श्रीमती कुसुम तारान सिंह तोमर, श्रीमती दीपा गिर्राज सिंह तोमर, श्रीमती नेहा सोनी, श्रीमती सावित्री राजेश कोली, श्रीमती लक्ष्मी कल्याण कुशवाह, श्रीमती गायत्री पांडे, रविंद्र गुर्जर, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रेखा मिश्रा, पूर्व सरपंच मंगरौनी कमल किशोर शिवहरे, महेंद्र सिंह शिवहरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री एवं मंडल उपाध्यक्ष जगदीश शिवहरे, कुबेर कुशवाहा, पवन शर्मा एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समस्त पार्षद गण उपस्थित रहे सभी नगर वासियों ने तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया।


