नरवर (गणेश प्रसाद चीता)। आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवनीत सेन के निर्देशानुसार भाजपा नरवर मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलामंत्री किशन सिंह रावत के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भावना कैलाशवासी बड़े महाराज श्रद्धेय स्व0 श्रीमंत माधवराव सिंधिया की प्रतिमा, गांधी स्मारक एवं अंबेडकरजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नरवर मंडल के महामंत्री कमलेश रावत, उम्मेद कुशवाहा, राजा राठौर, रवि राठौर, प्रदुमन कुशवाहा, दीपक रावत, टिंकल रावत, मनीष आदिवासी, विकास आदिवासी आदि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


