कोलारस। श्रावण मास के पवित्र महीने में जगह जगह समूचे शहर एवं ग्रामीण अंचलों में भगवान भोलेनाथ की पूजा के साथ-साथ ईश्वर को झूला झूलने की प्रथा को बखूबी निभाया जा रहा है। धार्मिक भावना से ओतप्रोत भक्त लोग श्रावण मास में भगवान को झूला झूला कर धार्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
इसी पवित्र महीने में ग्राम सरजापुर के लोग भी भक्ति का लाभ उठाने पीछे नहीं है। ग्राम सरजापुर में राम जानकी के मंदिर पर झूला महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शाम 7:00 बजे से ही लोग मंदिर पर झूला दर्शन करने के लिए एकत्रित होने लगते हैं झूला दर्शन के साथ-साथ देर रात्रि तक भजन संध्या का कार्यक्रम चलता रहता है। इसी क्रम में आज ग्वालियर के सुप्रसिद्ध भजन संगीत कलाकार कौशल तिवारी जोकि अपनी मधुर कंठ से अपने भजनों की कला भक्तों के सामने परोस ते हैं। कौशल तिवारी भजन गायक के साथ-साथ एक प्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा प्रवक्ता भी है। पिछले कई वर्षों से संगीतकार तिवारी प्रतिवर्ष झूला उत्सव पर ग्राम सरजापुर में अपने भजनों से जनता का मन मोहते आ रहे हैं। ग्राम सरजापुर वासियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है झूला उत्सव में पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करें।


