पोहरी। आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोहरी ने भारत छोड़ो आंदोलन दिवस और आदिवासी दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जो पोहरी के प्रसिद्ध अड्डा वाले हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मैन चौराहा पोहरी पर होती हुई ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पहुँचकर समस्त कांग्रेस के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों ने राष्ट्रगान गाकर इस यात्रा का समापन किया जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे जिसमे पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष आफाक अंसारी, जिला सचिव अशोक सगर, विधानसभा युवा अध्यक्ष दीवान सिंह बघेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष अंकित राजे, महिला ब्लॉक अध्यक्ष विनीता लखन, जनपद सदस्य एड अरविंद दुल्हारा, सेवादल यूथ अध्यक्ष शिवांश जैमिनी, लखपत धाकड़ चकराना, सुनील भानगढ़, राहुल यादव, आचार्य सुरेंद्र त्रिवेदी, भोलू आशीष धाकड़,कार्यवाहक पि.वर्ग महिला जिलाअध्यक्ष ज्योति धाकड़, एड दुर्गेश धाकड़, कल्याण सिंह वर्मा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष वलवीर गुर्जर, सेक्टर प्रभारी राकेश यादव,मुकेश उदेनिया, दीवान यादव, जंडेल यादव टोरिया, अभिषेक धाकड़ आईटी सेल, कुलदीप योगिराज, मीना राजे, मुरारी धाकड़ सरपंच, पुरुषोत्तम धाकड़, रामलखन जाटव, राधे धाकड़, कल्लू कुशवाह, बल्लू शर्मा बर्तन वाले, नरेश राठौर, शिवचरण शर्मा, शिवचरण बघेल, राजू शर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोहरी आफाक अंसारी ने कहा कि तिरंगा हमे एक सूत्र में बांधने की प्रेरणा देता है और लोगों में राष्ट्र एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाता है। वहीं जिला सचिव अशोक सागर ने कहा कि तिरंगा यात्रा करने का मुख्य उद्देश्य भारत छोड़ो आंदोलन दिवस को याद करने का है इसी उद्देश्य के साथ हम एक होकर देश को मजबूत करने का काम करें।


