बैनर से सीएम और सिंधिया के फोटो गायब, जनपद अध्यक्ष पति रघुवीर रावत ने दर्ज कराई आपत्ति

MP DARPAN
0

सीईओ से की जिम्मेदार लोगों की खिलाफ कार्रवाई की मांग


शिवपुरी।
जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने कल मानस भवन में जनपद पंचायत की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में लगे बैनर में न तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और न ही केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो लगा था। यह देखकर जनपद पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्रीमति हेमलता रावत के पति रघुवीर रावत जो कि ग्राम पंचायत गुगरीपुरा के सरपंच हैं, वह बिफर उठे। उन्होंने समीक्षा बैठक में इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही हिदायत दी कि आगे से इस तरह की अव्यवस्था न हो, इसका ध्यान रखा जाए।
पंचायत मंत्री के आतिथ्य में मंच पर बैनर लगाए गए थे। बैनर में क्षेत्रिय विधायक और प्रदेश सरकार के मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया और नीचे की ओर जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव और जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत का फोटो लगा था। बैनर देखकर सरपंच रघुवीर रावत ने सख्त आपत्ति दर्ज करार्ई। उन्होंने जनपद पंचायत के प्रभारी सीईओ दौलत सिंह से इस बारे में जबाव तलब किया और कहा कि हम महाराज के सिपाही हैं। न तो प्रोटोकॉल के विपरीत महाराज का फोटो लगा है और न ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। ऐसी गलती को हम सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि गलती करने वाला चाहे कोई भी हो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत दी जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top