राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए अनुज बाथम का चयन

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
सेंट लुईस पब्लिक स्कूल के छात्र अनुज बाथम का चयन यू 14 राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

सेंट लुईस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मुकुल श्रीवास ने बताया कि 1 से 3 सितम्बर ग्वालियर में आयोजित हुई संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया जिसके आधार पर 19 से 22 अक्टूबर को सिवनी में आयोजित होने वाली 66वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के ग्वालियर संभाग की टीम में चयन हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव, जिला खेल अधिकारी, महेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. केके खरे जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बसंत शर्मा, राजीव श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, यादवेंद्र चौधरी, अंगद सिंह तोमर, अशोक शाक्य, सुरेश पाठक, संजीव पांडे, निखिल श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, रज्जाक खान, मनोज गुप्ता हॉकी कोच आकाश चतुर्वेदी, श्रीमती गीता लखेरा विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र प्रजापति, आशीष टिग्गा,  साक्षी अग्रवाल,  अंकिता शर्मा, विंसी विनसेंट, दीपक मांझी, सुनील बाथम, राजेश जाटव, अभिषेक श्रीवास्तव आदि लोगों ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top