यदि आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो बनवा लें : एसडीएम नाडिया

MP DARPAN
0

आयुष्मान केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को बताए कार्ड के फायदे


शिवपुरी।
तहसील पोहरी में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि एक भी योग्य व्यक्ति कार्ड से वंचित नहीं रहें और शत-प्रतिशत व्यक्तियों का कार्ड बनाया जा सके। यदि आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो बनवा लें, उक्त बात पोहरी एसडीएम राजन बी. नाडिया द्वारा आयुष्मान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान जाखनौद केन्द्र पर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कही। 
उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि इस कार्ड के तहत बीपीएल राशन कार्डधारी परिवार के सदस्यों को सरकारी एवं चयनित निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। योजना के तहत परिवार पैनल में शामिल सरकारी या निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करवा सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य अभी 65 प्रतिशत तक पहुंच चुका है और इसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत तक पहुंचाना है। यहां बता दें इससे पहले पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल भी पोहरी तहसील में भ्रमण पहुंचे और उन्होंने भी ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पूरे भारतवर्ष में बीपीएल परिवारों के लोगों को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के सभी अस्पतालों एवं कुछ चिह्नित निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्डधारियों की नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। आप कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र आदि पर भी जाकर पात्रता जांच करा सकते हैंं और आयुष्मान कार्ड बनवाएं। चिह्नित ग्राम रोजगार सहायक व वार्ड इंचार्ज के सहयोग से भी आयुष्मान कार्ड बनबाए जा सकते हैं। योजना से संबद्ध अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आयुष्मान मित्र के माध्यम से नि:शुल्क कार्ड बनवाए जा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top