अपहृत की रिहाई के एवज में फिरौती की रकम लेने आए तीन डकैत गिरफ्तार, अपहृत मुक्त

MP DARPAN
0

एक डकैत अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल 


शिवपुरी।
शिवपुरी पुलिस ने 50 लाख की फिरौती के लिए अपह्त किए गए युवक को मुक्त कराने में सफलता हासिल की है वहीं तीन डकैतों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक डकैत अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा है। पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से रणनीति बनाकर डकैतों को अपने जाल में फंसाया। गिरफ्तार डकैतों के नाम है विजय वरार और रायसिंह बघेल निवासी निजामपुर मगरौनी और लायकराम निवासी मगरौनी जबकि डकैत बाकर खान मौके से भाग गया।

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने पुलिस कन्ट्रॉल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि 1 नंबवर को फरियादी आरिफ खान द्वारा मगरौनी चौकी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे मामू अमजद खान मेरे घर आए और बोले आज भैंसों की गाड़ी भरना है। इसके बाद मैं और मेरे मामू नरवर बस स्टैण्ड पर एक व्यक्ति से मिले जो हमें भैंस दिखाने के लिए ग्राम पीपलखाड़ी के जंगल में ले गया। वहां तीन लोग खड़े मिले जिनसे हमारे साथ आने वाला व्यक्ति बातचीत करने लगा। इसके बाद उन्होंने मेरे मामू को पकड़ लिया और मुझसे बोले यहां से भाग जा नहीं तो तुझे भी पकड़ लेगें। इसके बाद में वहां से भाग आया और घर वालों को पूरी बात बताई। मामू की तलाश की लेकिन वह नहीं मिले इस पर पुलिस चौकी मगरौनी में अज्ञात आरोपियों पर भादवि की धारा 365 का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी द्वारा उनके परिजनों को फोन कर फिरौती में 50 लाख रूपये की मांग की गई और यह भी धमकी दी गई कि किसी को बताया तो अपहृत को मार देंगे। एसपी ने बताया कि मामले को ट्र्रेस करने हेतु पुलिस अधिकारियों की टीम का गठन किया गया। प्लानिग बनाई गई प्लानिग के तहत टीम नम्बर एक फिरौती की डमी रकम लेकर और अपहृत के भाई को लेकर सिद्ध बाबा काली पहाड़ी के नीचे मैदान में पहुंची। अपहृत के भाई ने आवाज दी कि मैं अमजद का भाई हूं। फिरौती की रकम लेकर आया हूं इसके बाद तीन व्यक्ति एक व्यक्ति को रस्सी से बांधकर   लाते दिखे। इनसे लगभग 50 कदम पीछे एक व्यक्ति हाथ में बंदूक लिए आता दिखा। अपहृत के भाई ने फिरौती की डमी रकम का थैला अपहरण कर्ताओं को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। जब अपहरण किया गया था तब अमजद के पास 80,000 रूपये थे जिनमें से गिरफ्तार आरोपियों से 25,500 रूपये बरामद किए गए। आरोपियों के पास से कट्टा, कुल्हाड़ी और सारिया जब्त किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top