भाजयुमो द्वारा खेलेगा मध्यप्रदेश एवं युवा नीति अभियान के आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक संपन्न

MP DARPAN
0

 



शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार को खेलेगा मध्यप्रदेश एवं युवा नीति अभियान के अन्तर्गत होने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कार्यालय कोठी नं 1 पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक कि शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अम्मा महाराज विजया राजे सिंधिया की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। मुख्य रूप से भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी लवी खंडेलवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन , शिवपुरी विधानसभा प्रभारी चेरन भार्गव, पिछोर विधानसभा प्रभारी मोनू पवैया मौजूद रहे। मिडिया प्रभारी रिंकू सैन ने बताया कि युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी जिलों में खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के तहत विभिन्न खेलो का आयोजन किया जाएगा। जहां युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर प्राप्त होगा। बैठक में भाजयुमो के जिला महामंत्री मयंक दिक्षित, मनीष बंसल, जिला उपाध्यक्ष आशीष बिंदल, सोनू खटीक, हर्ष राजावत, सोनू राजावत, जिला मंत्री अंशुमान सिंह रावत, विवेक उपाध्याय, अमन मिश्रा, नगर मंडल अध्यक्ष अनुज शर्मा, पुरानी शिवपुरी मंडल संकल्प जैन, जिला कोषाध्यक्ष विकास गोयल विशाल केवट, अशोक यादव, अर्पण शर्मा सहित समस्त पदाधिकारि एवं समस्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top